Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबिट्टू किन्नर और डाली किन्नर को दिल्ली में किया गया सम्मानित

बिट्टू किन्नर और डाली किन्नर को दिल्ली में किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। दिल्ली के लाजपत भवन आडिटोरियम भवन में इन्सपायरिग इंडियन अचीवर अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की गुलाबी समिति की अध्यक्ष बिट्टू किन्नर को सम्मानित किया गया। किन्नर बिट्टू ने कहा कि समाज में आज भी हमे समान दर्जा नहीं दिया जाता है। लोग कहने के लिए समानता का दर्जा बताते हैं लेकिन कहीं ना कही हमे आज भी स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। परन्तु इससे परे अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने हम सभी को अपने ट्रस्ट मे मान सम्मान के साथ जोड़कर हम लोगों को समाज के लिए कुछ बेहतर करने का एक पायदान दिया। जो हम लोगों के लिए बहुत ही गर्व की बात है। बिट्टू इस सम्मान के लिए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की उर्वशी सिंह और नीलिमा ठाकुर को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया।