Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरबिजली करंट की चपेट में आने से 9वर्षीय बालक की मौत, मचा...

बिजली करंट की चपेट में आने से 9वर्षीय बालक की मौत, मचा कोहराम

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के मलाई गांव में रविवार की शाम लगभग 3-4 के बीच में 11000 वोल्टेज की चपेट में आने से 9वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गयी। बता दें कि रविवार की शाम कौशल पाल(9) पुत्र राम बिहारी पाल बच्चों के साथ खेल रहा था कि घर से लगभग 50 मीटर दूर पर कौशल की नजर 11000 वोल्टेज के तार के पास गया। तार जमीन से लगभग 7-8 फीट की ऊचाई पर था।

कौशल ने देखा कि तार के ऊपर गुड़िया लटका हुआ था। वह डंडा लेकर उतारने लगा इसी दौरान उसके चपेट में आने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। कौशल अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। जिसकी तीन बहन भी थी। मृतक के पिता मुंबई में रहकर नौकरी करते है। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी। स्वजनों के कहने पर हल्का एसआइ ताड़केश्वर दूबे ने पंचनामा कर शव परिवारजनों को सुपुर्द कर दिया।