Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअपना जौनपुरबाल मेले में बच्चों का धमाल, चकताली स्कूल में खुशी का माहौल

बाल मेले में बच्चों का धमाल, चकताली स्कूल में खुशी का माहौल

जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय चकताली में 14नवम्बर को बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएमसी अध्यक्ष रीता देवी, प्रधानाध्यापिका डॉ.उषा सिंह तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बाल मेले के दौरान बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक और प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें गुब्बारा फोड़ो, मेढक दौड़, टॉफी दौड़, लंबी दौड़, रस्साकस्सी आदि प्रमुख रहे। बच्चों ने पूरे जोश के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता बच्चों को कलर व कॉपी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद लिया तथा सभी को टॉफी भी वितरित की गई, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशियां झलक उठीं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका डॉ.उषा सिंह, सहायक अध्यापक रोली अस्थाना, रंजना तिवारी, आशीष कुमार यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आरती यादव, सहायिका आशा देवी, रसोइया मीना गौड़, इंदा देवी, सुनीता यादव सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहें।