― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरबार-बार ट्रांसफार्मर जलने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर खुर्द गांव के कुम्हार बस्ती में लगा 10केवीए के ट्रांसफार्मर अधिक भार होने के कारण बार-बार जल जा रहा है। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली उपलब्ध कराने के लिए लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने से बार-बार जल जा रहा है। जिससे लोग अंधेरे में रात गुजार रहे है। बिजली के अभाव में लोगों को मोबाइल चार्ज करने में परेशानी हो रही है। महीने भर से बिजली विभाग की तरफ से ट्रांसफार्मर जब भी लगाया जाता है, उसके कुछ ही घंटे बाद जल जा रहा है। इससे नाराज उपभोक्ता शनिवार को मछलीगांव उपकेंद्र पर पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता कम है। इस पर लोड अधिक होने के की वजह से बार-बार जल जा रहा है, जब तक इसकी क्षमता नहीं बढ़ाई जाती, तक तक इस तरह की समस्या होती रहेगी। उपभोक्ताओं ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए एसडीएम, एसडीओ आदि को कई बार पत्र लिखा गया। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाया गया। इस मौके पर अरविंद कुमार पाल, विजय प्रजापति, अनिल प्रजापति, अरविंद प्रजापति, राम अवध मौर्य, ज्ञान चंद्र प्रजापति, अशोक प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Share Now...