Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबारिश ने खोली पोल, मंडी में लगा गंदगी का अम्बार

बारिश ने खोली पोल, मंडी में लगा गंदगी का अम्बार

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। एक तरफ सरकार साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे रही है। तो वहीं मुंगराबादशाहपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति में कराई गई विकास कार्यों व अव्यवस्था ने हल्की बारिश में पोल खोल दिया है। जबकि यहां पर पांच हजार संख्या में लोग आते जाते हैं। अव्यवस्था का आलम यह है कि जगह-जगह कूड़े करकट का ढेड़ लगा हुआ है। नालियां हमेशा गंदगी से पटी रहती है, नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता रहता है। जिससे लोगों का आना जाना दुश्वार हो गया है। हमेशा संक्रमण बीमारी फैलने का अंदेशा बना रहता है, और तो और यहां पर हमेशा जलभराव बना हुआ है। इससे होकर किसान, मजदूर, व व्यापारी टीन सेट के नीचे लगे दुकानों के लिए माल लेकर आते जाते है। जिससे उन्हें खतरा होने का भय बना रहता है। मण्डी सचिव सुजीत उपाध्याय ने बताया है कि साफ-सफाई करवाने का प्रयास किया जा रहा है।