जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में एक बारात के दौरान लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। आजमगढ़ रोड पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने दूल्हे के पिता से नोटों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। बैग में करीब चार लाख रुपये होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। द्वारचार के दौरान दुल्हे के पिता से बाइक सवार बदमाशों ने रुपये से भरा बैग लूटा और मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के बस्ती गांव निवासी ग्यानचंद जायसवाल के बेटे की बरात जौनपुर शहर के आजमगढ़ मार्ग स्थित शाहगंज पैलेस में आई थी। देर रात बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। जैसे ही आजमगढ़ मार्ग स्थित नई सब्जी मंडी के पुलिस चौकी के समीप बरात पहुंची। दूल्हे के पिता के मुताबिक, इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश पहुंचे। जिसमें से एक बदमाश बाइक से उतरकर रुपये से भरा बैग लूट लिया और बाइक पर सवार होकर सभी बदमाश भाग निकले, बैग में चार लाख रुपये थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की जांच में जुट गई। घटना होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। बारातियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे तेज रफ्तार बाइक पर सवार होकर चंद सेकंड में ही आंखों से ओझल हो गए। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
बारात में द्वारचार के दौरान दुल्हे के पिता से चार लाख रूपये की लूट


