जौनपुर धारा, जौनपुर। सोनकर समाज सेवा संगठन ट्रस्ट पालिटेक्निक चौराहा के सौजन्य से शुक्रवार को बाबा साहेब अंबेडकर जन्मोत्सव एवं स्वजातीय भाईचारा सम्मेलन का आयोजन नगर के एक होटल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज प्रयागराज के एसोसिएट प्रोफेसर डा. कमलेश सोनकर थे। डा. सोनकर ने कहाकि बाबा साहब अंबेडकर ने समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे महान व्यक्तित्व वाले बाबा साहेब को कोटिश: नमन करता हूं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. राजितराम सोनकर डा. संतोष सोनकर, डा. मनीष सोनकर, अशोक सोनक राष्ट्रपति पदक विजेता आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग इंजीनियर सुभाष चन्द सोनकर ने किया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
बाबा साहब ने समाज के लिए काम किया : डा. कमलेश

Previous article
Next article

