Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबाजार छोड़ने गए युवक को मनबढो ने लाठी डंडे से पिटकर किया...

बाजार छोड़ने गए युवक को मनबढो ने लाठी डंडे से पिटकर किया घायल 

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत मकदुमपुर गांव में शुक्रवार की सुबह बाजार छोड़ने जा रहे युवक को मनबढो ने रास्ते में रोक कर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। गौरतलब हो कि चकरामनगर गांव निवासी जयप्रकाश यादव, पवन यादव, अरविन्द यादव, अरुण यादव व रिश्तेदार सत्यम यादव, विक्की यादव गांव में ही जन्माष्टमी उत्सव देखने गए थे तभी मकदुमपुर पुरवे से कुछ लोग उत्सव देखने आये दोनो लोगो मे किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी मौजूद लोगो ने बीच बचाव कर दोनो पक्षों को घर भेज दिया। अगली सुबह कृष्ण जन्माष्टमी देखने आये रिश्तेदार को छोड़ने के लिए तीन बाइक से छः लोगो जा रहे थे। जैसे मकदुमपुर गांव में पहुंचे कि पहले से ही घात लगाए बैठे पंद्रह से बीस की संख्या में मनबढो ने लाठी डंडों व राड से पीटकर घायल कर दिया। मनबढो ने तीनो बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायलों के उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई।