Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाईक चोरी करने आये युवक के परिजनों से जमकर हुआ मारपीट

बाईक चोरी करने आये युवक के परिजनों से जमकर हुआ मारपीट

जौनपुर धारा, जफराबाद। कजगांव नगर पंचायत के जेठपुरा में दो पक्षों में आधी रात को जमकर विवाद हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त नगर पंचायत के निवासी सोनू कन्नौजिया ने दुसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त  नगर पंचायत निवासी नादीस अन्सारी आधी रात को हमारे घर के बाहर अपनी मोटर साइकिल बाईक खड़ी किये थे। वह लेकर भागने के फिराक में था। वह नगर पंचायत में सफाई कर्मी पद पर भी कार्यरत है। उसी वक्त हमारे परिवार के लोग जाग गये। जैसे ही परिवार के लोग पकड़ना चाहा तो सफाई कर्मी मोटर साइकिल छोड़ कर भागने लगा तभी कई लोगों के उस सफाई कर्मी को दौडाते हुये उसके घर तक पहुँच गये। जहाँ पर उसके परिवार के लोगों से कहा सुनी होने लगी। उसी दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गया। मारपीट के दौरान उक्त सफाई कर्मी के पिता नूरूदीन अन्सारी के सर में काफी चोट आ गयी। इस प्रकार की घटना की सूचना लोगों ने जफराबाद पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर जफराबाद थाने ले गयी। नगर पंचायत अध्यक्ष कचगांव फिरोज खान तथा कुछ अन्य संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में दोनों पक्षों में लिखित सुलह समझौता हो गया। थाना अध्यक्ष जफराबाद सुरेंद्रनाथ सिंह ने बताया दोनों पक्षों ने आपसी गलतफहमी को मानते हुए आपस में कोई कार्रवाई न चाहते हुए सुलह समझौता कर लिया और अपने घर चले गए।