Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबाइक सवार युवक की जेसीबी के धक्के से मौत

बाइक सवार युवक की जेसीबी के धक्के से मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। रायबरेली-जौनपुर मार्ग पर स्थित मिर्जापुर गांव के निकट ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक की जेसीबी के धक्के से मौत हो गई है। युवक ससुराल से अपनी पत्नी का पैनकार्ड लेकर घर लौट रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव निवासी रविंद्र कुमार पाल 31वर्ष रविवार की रात मुंगराबादशाहपुर स्थित अपने ससुराल पत्नी का पैन कार्ड लेने गया था। पैन कार्ड लेकर वह घर लौट रहा था। जौनपुर-रायबरेली हाइवे स्थित मिर्जापुर गांव के समीप शैलपुत्री पेट्रोल टंकी के सामने विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही जेसीबी असंतुलित होकर उसकी बाइक से टकरा गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रविंद्र का विवाह छः वर्ष पहले मुंगराबादशाहपुर नगर की मोनी पाल के साथ हुआ था। उसकी तीन साल की पुत्री है, पत्नी इस समय गर्भवती भी है। रविंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। रविन्द्र मुंबई में फर्नीचर का कार्य करता था और अभी कुछ दिन पहले ही घर आया था। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के बाद फरार जेसीबी और चालक को पुलिस ने पीछा कर घाटमपुर गांव के निकट हिरासत में ले लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।