Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रोडवेज परिसर छोड़ जेसीज चौराहे पर सवारी भर रहीं बसें, रोज जाम में फंस रहा शहर

जौनपुर शहर में रोडवेज परिसर के बजाय जेसीज चौराहे के आसपास सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी भरने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है और रोज जाम की स्थिति बनती है। यातायात पुलिस के अनुसार बसों को निर्धारित परिसर में खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।

E-Paper 28-09-2026

Homeअपना जौनपुरबाइक सवार मनचलों ने दो छात्राओं को सरेराह छेड़ा,घटना सीसीटीवी कैमरे मे...

बाइक सवार मनचलों ने दो छात्राओं को सरेराह छेड़ा,घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद

जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भलुआही कस्बे में स्थित एक पाली क्लिनिक के पास दो छात्राओं के साथ मनचलों द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित छात्राओं की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महराजगंज थाना क्षेत्र एक गांव निवासी दोनो बीए की छात्राएँ है। रविवार की शाम दोनों कॉलेज से परीक्षा देकर घर की ओर जा रही थी। वह जैसे ही भलुवाही कस्बे में स्थित एक पाली क्लीनिक के पास पहुंची कि विपरीत दिशा से अचानक एक बाइक पर सवार दो युवक आए और दोनों छात्राओं से अश्लील हरकत करने लगे। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो मनचले गाली देते हुए मारने लगे और वहां से फरार हो गए। पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित छात्राओं ने घटना की लिखित शिकायत बदलापुर कोतवाली पुलिस से करते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस लिखित शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।