Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाइक सवार को बचाने में कार पलटी

बाइक सवार को बचाने में कार पलटी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-वाराणसी राजमार्ग पर जलालपुर चौराहे के समीप एक एजेंसी के सामने सोमवार को दिन में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक कार पलट गई। कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कार चालक को गम्भीरावस्था में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रभाकर सिंह निवासी डीएलडब्लू वाराणसी अपनी पत्नी तथा दो बच्चों के साथ वाराणसी से जौनपुर जा रहे थे कि जलालपुर चौराहे के समीप दीपिका बजाज एजेंसी के सामने एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार वाई साइड की डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। आसपास के लोगों ने किसी तरह से सभी घायलों को बाहर निकाला तथा डायल 108 पर सूचना दिया सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस चालक ने सभी घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी ले आये जहां पर प्रभाकर सिंह की गम्भीरावस्था को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने बेहतर ईलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।