Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली बनाएंगे ये रिकॉर्ड

बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली बनाएंगे ये रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार से पहला टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के हिसाब से टीम इंडिया के लिए यह मैच काफी ज़रूरी है। ऐसे में हर किसी की नज़रें चटगांव में होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के पास यहां टेस्ट मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।

भारत और बांग्लादेश के बीच अभी तक खेले गए टेस्ट मैचों का रिकॉर्ड देखें तो रनों के मामले में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं। लेकिन सिर्फ 4 टेस्ट मैच खेल चुके विराट कोहली भी एक बड़ी उपलब्धि के करीब हैं, बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैचों में विराट कोहली अभी तक 392 रन बना चुके हैं। 500 रनों के क्लब में शामिल होने के लिए उन्हें 108 रनों की जरूरत है। ऐसा करने पर विराट कोहली टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ के क्लब में शामिल हो जाएंगे। अगर विकेटों की बात करें तो मौजूदा टीम में उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ऐसे प्लेयर हैं, जो बांग्लादेश के खिलाफ भारत की ओर से विकेट लेने की रेस में आगे हैं। भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान के नाम है, जिन्होंने 31 विकेट झटके थे।

भारत-बांग्लादेश के बीच सबसे ज्यादा टेस्ट रन

सिचन तेंदुलकर- 7 मैच, 820 रन

राहुल द्रविड़- 7 मैच, 560 रन

मुशफिकुर रहीम- 6 मैच, 518 रन

विराट कोहली- 4 मैच, 392 रन

भारत-बांग्लादेश के बीच सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट

जहीर खान- 7 मैच, 31 विकेट

ईशांत शर्मा- 7 मैच, 25 विकेट

इरफान पठान- 2 मैच, 18 विकेट

रविचंद्रन अश्विन- 4 मैच, 16 विकेट

अनिल कुंबले- 4 मैच, 15 विकेट

भारत से एक भी टेस्ट नहीं जीता है बांग्लादेश अगर टीमों के रिकॉर्ड को देखें तो बांग्लादेश आजतक भारत से कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाया है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 11 मैच हुए हैं, इनमें 9 में भारत को जीत मिली है जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट मैच नवंबर, 2019 में हुआ था। जो कोलकाता में खेला गया डे-नाइट टेस्ट था। इसी मैच में विराट कोहली ने आखिरी बार कोई टेस्ट शतक जड़ा था।