जौनपुर धारा, जफराबाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी 38ए क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित ओवर ब्रिज का शिलान्यास 20 मई को सांसद मछलीशहर बीपी सरोज के करकमलों द्वारा होगा। ज्ञात हो उक्त रेलवे क्रासिंग इस समय जनपद की सबसे ज्यादा आवागमन वाली क्रासिंग में एक है। उक्त क्रासिंग से लखनऊ, फैजाबाद, वाराणसी व प्रयागराज के लिए ट्रेन व मालगाड़ियों का आना जाना लगा रहता है। 24 घण्टों में सैकड़ों के आसपास गाड़ियां निकलती हैं। इस क्रासिंग का अक्सर बन्द रहना लोगों को पूर्व विदित रहता है। आधे-आधे घण्टे तक क्रासिंग बन्द रहती है। लोग काफी परेशान रहते हैं। बन्द क्रासिंग के कारण मरीजों की मौत तक हो चुकी है। लोगों की वर्षो की पुरानी मांग पर सांसद बीपी सरोज ने काफी प्रयास के बाद रेल मंत्री से मिलकर ओवर ब्रिज, अमृत भारत योजना के अंतर्गत स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा का कार्य व यार्ड री मॉडलिंग के काम के लिए 122 करोड़ रुपये का धन स्वीकृत कराया। सांसद श्री सरोज ने बताया कि 20 जनवरी को दिन में साढ़े 12 बजे डीआरएम उत्तर रेलवे व कई बड़े अधिकारियों के मौजूदगी में शिलान्यास किया जाएगा। बहुत तीव्र गति से ओवरब्रिज का काम पूरा कराया जाएगा।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
बहुप्रतीक्षित ओवर ब्रिज का शिलान्यास 20 मई को
Previous article
Next article

