Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना पुनीत कार्य : अनीता सिंह

अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित 30 दिवसीय निशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
Homeअपना जौनपुरबस की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मुरादगंज तिराहे के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुवाही गांव निवासी सिद्धार्थ कुमार निगम 25वर्ष पुत्र मंगला प्रसाद निगम गुरुवार दिन के लगभग 12:00अपनी स्कूटी से घर से निकलकर शहर आ रहे थे कि वह जौनपुर की तरफ से जा रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंची लाइन बाजार थाने की कोबरा मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में उनके कुछ रिश्तेदार भी मौके पर आ गए सभी लोग घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही या खबर उनके गांव पहुंची उसी समय शुभचिंतक व रिश्तेदार उनके घर पहुंच गए। कुछ देर पूर्व जिस घर में बच्चों की हंसने की किलकारियां गूंज रही थी, वही मातम छा गया। दूसरी तरफ पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिस सम्बंध में इंस्पेक्टर लाइन बाजार से दूरभाष से संपर्क किया गया की रोडवेज की बस पकड़ी गई या नहीं जिसका वह उत्तर नहीं दे पाए हैं।