Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरबस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

  • मेंहदी के रंग फीके भी नहीं पड़े की उजड़ गया मांग का सिन्दूर
  • इकलौता चिराग बुझने से मां और बहनों की उम्मीदों पर फिरा पानी

जौनपुर धारा, खुटहन। गौसपुर बाजार में मंगलवार की शाम एक बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस बस को थाने में ले आई है। बताया जाता है कि सरपतहां थाना क्षेत्र के ऊसरगांव निवासी 26 वर्षीय शैलेश कुमार गौतम बाइक से जौनपुर शहर से वापस गांव आ रहा था। गौसपुर बाजार में सामने से आ रही बस की चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। शैलेश की हुई मौत से जहाँ समूचा परिवार उजड़ गया वहीं दो माह पूर्व व्याह कर आई रागिनी के हाथों की मेंहदी के रंग फीके भी नहीं पड़े थे कि उसकी मांग का सिन्दूर भी ऊजड़ गया। 6 वर्ष पूर्व पिता अमृत लाल की मौत के बाद अचानक मृतक के ऊपर मां और तीन बहनों के परवरिश की जिम्मेदारी आ पड़ी थी। दिल्ली में रहकर वह बैग बनाने का कार्य करके परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा था। वह अपने माता-पिता की इकलौती सन्तान के रूप में तीन बहनों का इकलौता भाई था। बड़ी बहन की शादी के बाद ही उसके पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद दूसरी बहन की शादी कर पाया था और सबसे छोटी बहन संजू की तैयारी में था। फिलहाल उस इकलौते चिराग के काल के गाल में समा जाने से मां आशा देवी और बहनों के सारे उम्मीदों पर पानी फिर गया। पत्नी रागिनी पति की मौत के गम में बदहवास सी है। घटना की जानकारी होने पर ढांढस बंधाने के लिए दरवाजे पर लोगों का जमावड़ा हो गया। मां और बहनों के करूण क्रन्दन के आगे ढांढस बंधाने आए लोग भी गमगीन दिखे। फिलहाल घटना से जहाँ समूचा क्षेत्र स्तब्ध सा रह गया है वहीं परिवार के सामने परवरिश का संकट सुरसा की तरह मुंह बाए खड़ा हो गया है।