Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरबसों को गौराबादशाहपुर से होकर संचालन करने का हुआ आदेश

बसों को गौराबादशाहपुर से होकर संचालन करने का हुआ आदेश

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में रोडवेज की बसों का कस्बे से संचालन न होने से कस्बा निवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। आजमगढ़-जौनपुर हाईवे पर रोडवेज की बसें बाईपास होकर सीधे जीवली होते हुए आजमगढ़ निकल जाती थी। जिसकी वजह से दैनिक यात्रियों सहित अन्य यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अपराध निरोधक कमेटी अध्यक्ष डॉ.जय सिंह राजपूत ने इस मामले में कई बार शासन-प्रशासन से शिकायत करने के साथ-साथ एआरएम सीबी राम प्रयागराज को मामले से लिखित रूप से अवगत कराने के साथ खुद मिलकर भी अवगत कराया। जिसका असर हुआ कि रोडवेज की बस पर पेनाल्टी लगने के साथ लिखित रूप से निर्देश दिया गया कि सभी रोडवेज बसों का संचालन बाईपास से न होकर गौराबादशाहपुर नगर पंचायत से किया जाए। आदेश के फलस्वरूप बुधवार को सभी बसों का संचालन गौराबादशाहपुर कस्बे से होने लगा। जिससे यहां के निवासियों में हर्ष का माहौल व्याप्त रहा।