जौनपुर धारा, बरसठी। ब्लॉक मुख्यालय के सामने दर्जनों प्रधानों ने शुक्रवार को प्रभारी बीडीओ मनरेगा के खिलाफ ज्वाइंट बीडीओ को प्रार्थना पत्र दिया है। आरोप है कि बीडीओ मनरेगा और लेखाकार अपने चहेते ठेकेदारों का भुगतान कर दिया लेकिन ग्राम प्रधानों के कराए गए कार्यो का भुगतान नहीं किया गया। प्रधानों का आरोप है कि बीडीओ को एडवांस में कमीशन भी दिया गया है। उसके बाद भी मनरेगा से कराये कामों का भुगतान नही हुआ। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गजेन्द्र दुबे के नेतृत्व में करीब दो दर्जन ग्राम प्रधान ब्लाक मुख्यालय पर पहुँचे। सभी ने आरोप लगाया कि मनरेगा से ग्राम पंचायतों में 60-40 के हिसाब से पक्का कार्य कराया गया है। 88 ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यो का भुगतान होना है। सभी प्रधानों का गांव में इंटरलॉकिंग, पंचायत भवन, आजीविका मिशन भवन आदि कामों का आठ आठ, दस दस लाख रुपये बकाया है। आरोप है कि बीडीओ मनरेगा का कार्य देख रही बीडीओ रामपुर ऋचा सिंह और लेखाकार मार्तण्ड सिंह ने बरसठी ब्लॉक के 6 ग्राम पंचायतों में अपने चहेते बाहरी ठेकेदारों से कराए गए कार्यों का ही भुगतान किया। बाकी का नही किया। जिससे सभी ग्राम प्रधान नाराज होकर ज्वाइन्ट बीडीओ राकेश कुमार मिश्रा को पत्र देकर शिकायत किया है। शिकायत करने वालों में अरुण सिंह, चंदा सिंह, राजेश यादव, पन्नालाल यादव उपस्थित रहे। बीडीओ रामपुर ऋचा सिंह ने बताया कि साईट ज्यादा समय न चलने के कारण और ग्राम पंचायत का भुगतान नही हो पाया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
बरसठी ब्लॉक के दर्जनों प्रधान ने बीडीओ रामपुर के खिलाफ किया प्रदर्शन

Previous article


