जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार की सुबह खेतासराय थाना क्षेत्र के मझवारा गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। बेखौफ बदमाश गोलीबारी कर अबूजर उर्फ रूस्तम को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल से बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। सनसनीखेज घटना से गांव में दहशत फैल गई है। घायल अबूजर उर्फ रुस्तम ने बताया वह अपने खेत पर तालाब की रखवाली के लिए कमरे में सोए थे। करीब पांच बजे पेशाब करने के लिए कमरे से निकले तो देखा कि बाहर की लाइट बंद थी। पेशाब करने के दौरान देखा दो व्यक्ति जिसे मैं पहचान रहा था जो किसी को कुछ इशारा कर रहे थे। अनदेखी कर वापस कमरे की तरफ लौटने लगा तो कमरे में छिपे अज्ञात बदमाश ने मुझ लक्ष्य कर कई राउंड गोलियां दागीं जिससे मैं घायल होकर गिर गया। रुस्तम ने जानलेवा हमले के लिए ग्राम प्रधान बबलू को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि चार दिन पूर्व ग्राम प्रधान यह धमकी देते हुए महाराष्ट्र गया कि एक माह के लिए जा रहा हूं। एक महीने में ही सारा काम निपटवा दूंगा। खबर लगते ही खेतासराय व शाहगंज सर्किल के अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुटी है। सीओ शाहगंज शुभम तोदी ने घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी अजय पाल शर्मा ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। ग्रामीणों के मुताबिक अबूजर उर्फ रुस्तम ने ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन हड़पने व भ्रष्टाचार में लिप्त होने की लिखित शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए जांच की मांग की थी। इसी को लेकर ग्राम प्रधान से नाराज है।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Previous article


