Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुरानी पेंशन को लेकर हुई बैठक आर पार की लड़ाई का ऐलान

पुरानी पेंशन को लेकर हुई बैठक आर पार की लड़ाई का ऐलान

जौनपुर धारा, जौनपुर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक नगर पालिका के टाउन हॉल में संपन्न हुई। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चर्चा की गई और आर पार लड़ाई के लिए ऐलान किया गया। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राममूरत यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए हम लोगों को अब कमर कस लेनी चाहिए और अगर इस पर सरकार निर्णय नहीं लेती है तो आर पार की लड़ाई हम लोग लड़ेंगे। इस क्रम में एक अक्टूबर को दिल्ली पहुंचकर एक देश एक विधान नियम के पक्ष में प्रदर्शन करेंगे। जिससे सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए। बैठक में राकेश यादव बृजेश सिंह रमाशंकर धर्मेंद्र ओमप्रकाश रजनीश अजय पाल मौजूद थे।