Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबढ़ती हुई जनसंख्या देश के विकास में बाधक : प्राचार्य

बढ़ती हुई जनसंख्या देश के विकास में बाधक : प्राचार्य

  • रासेयो के सात दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन किया जागरूक

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के खैरुद्दीनगंज स्टेशन रोड स्थित मड़ियाहूँ पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका विश्व स्वास्थ्य दिवस तथा विश्व स्वास्थ्य दिवस, विश्व जनसंख्या दिवस पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य प्रोफेसर एसके पाठक ने विश्व जनसंख्या दिवस पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अतिशय बढ़ती हुई जनसंख्या देश के आर्थिक विकास में बाधक है। हमें जनसंख्या को नियंत्रित करना चाहिए। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि देश की जनसंख्या देश में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के अनुपात में होनी चाहिए तभी देश का सर्वांगीण विकास हो सकता है। इस अनुकूल अनुपात से जनसंख्या का कम या अधिक देश के आर्थिक विकास में बाधक है। इस अवसर पर महाविद्यालय के उपाचार्य प्रोफेसर अंजनेय पांडे, डॉ. मनोज शुक्ला, डॉक्टर त्रिपुरारी उपाध्याय, डॉक्टर पवन मिश्रा, डॉक्टर दुर्गेश्वरी पांडे, डॉक्टर देवेंद्र उपाध्याय, डॉक्टर दया सिंधु एवं अन्य महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।