― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबड़ौदा यूपी बैंक की दो दिवसीय हड़ताल सफल

बड़ौदा यूपी बैंक की दो दिवसीय हड़ताल सफल

जौनपुर धारा, जौनपुर। बड़ौदा यू.पी.बैंक इम्प्लाइज यूनियन एवं आफिसर्स यूनियन जौनपुर यूनिट के तत्वाधान में बैंक कर्मियों की विभिन्न मांगों के परिप्रेक्ष्य में 2 दिवसीय हड़ताल के प्रथम दिन सोमवार को जौनपुर रीजन की सभी शाखाओं पर दिन भर ताला लटका रहा। हड़ताल से लगभग 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। हड़ताल के सफल आयोजन के क्रम में बड़ौदा यू.पी. बैंक के पवन प्लाजा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रात: 9 बजे से ही अधिकारी एवं कर्मचारी इकट्ठे होते रहे एवं लगातार नारेबाजी होती रही। 10 बजे एक गेट मीटिंग रत्नाकर दूबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसका संचालन संयुक्त रूप से शकील अहमद एवं शिव कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए शकील अहमद ने विभिन्न लम्बित मागों के संबंध में सभी को अवगत कराया जिसमें पदोन्नति एवं नई भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाय, कार्मिकों को अन्य राज्यों में भवन निर्माण हेतु ऋण सुविधा प्रदान की जाय, सभी कार्मिक सुविधाएं प्रायोजक बैंक के समान की जायं, सेवानिवृत्त कार्मिकों का स्वास्थ्य बीमा उचित दर पर कराया जाय, सेवानिवृत्त कार्मिकों के लम्बित मामलों को समाप्त किया जाय, अंशकालिक संदेशवाहक एवं सफाई कर्मियों का नियमितीकरण किया जाय। अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नई भर्ती अगर नहीं प्रारम्भ हुई तो 15 जुलाई से कार्मिक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। प्रबन्धन हास्यास्पद वार्ता करता है, जिसकी कोई जगह नहीं है, केवल सेवानिवृत्ति से ही 3000 पद खाली है। इस मौके पर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, आशुतोष कुमार, अरविन्द कुमार सिंह, शेषांक तिवारी, विनोद कुमार सिंह, राजकुमार विश्वकर्मा, राकेश तिवारी, अरूण कुमार श्रीवास्तव, ओम जी गुप्ता, विधुकान्त पाण्डेय, हेमन्त सिंह, शिव कुमार गुप्ता, मोहन लाल यादव, मुनील हैदर, शैलेन्द्र सिंह, मनिका प्रसाद, श्रीप्रकाश मिश्र, जयन्त्री प्रसाद शर्मा, विशाल श्रीवास्तव, खुर्शीद अहमद उपस्थित रहे।

Share Now...