Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरबड़ा सपना देखें और उसे जरूर पूरा करें : डीएम

बड़ा सपना देखें और उसे जरूर पूरा करें : डीएम

  • प्राथमिक विद्यालय भेईलाशाहपुर में कम्बल वितरण समारोह आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय भेईलाशाहपुर में मंगलवार को कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा रहे। डॉ. हरिनाथ यादव के तत्वावधान से कुल 250 कम्बल वितरण किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद ने पुरातन छात्रा होने के नाते अपनी पढ़ाई के दौरान अनुभवों को साझा किया। कहा कि सिकरारा ब्लॉक शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम स्थान है। उन्होंने कहा कि इसी तरह अन्य विद्यालय में भी लोग जरूरतमन्दों को दान करें। उन्होंने शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सभी से अपील किया कि अपने अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य दें। जिलाधिकारी ने कहा कि बड़ा सपना देखें और उसे पूरा करने का प्रयास करें कोई भी कार्य आसान नहीं होता उसे आसान बनाना पड़ता है। बच्चों में असीम क्षमता है बस उसे जगाने की आवश्यकता है। उन्होंने अपने पढ़ाई के दौरान किए गए संघर्षों व नौकरी के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा के अध्यापक बहुत अच्छा कार्य कर रहे। प्रेरणा में बहुत ताकत होती है। नन्हे मुन्हे बच्चों को प्रेरित करे हर घर से आईएएस निकलेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने सभी अभिभावकों से अपील किया कि खाते में भेजे गए पैसे से बच्चों को जूता-मोजा, स्वेटर खरीदना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सिकरारा अस्मिता सेन, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ अमित सिंह, रामनारायण यादव, आनन्द  सहित अन्य उपस्थित रहे।