Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
Homeअपना जौनपुरबच्चो ने सीखा सीमेंट चादर बनाने के गुर

बच्चो ने सीखा सीमेंट चादर बनाने के गुर

  • राष्ट्रीय अविष्कार विज्ञान अभियान के तहत मछलीशहर के बच्चो का शैक्षिक भ्रमण टीम पहुंची सतहरिया

जौनपुर धारा, मछलीशहर। लगभग चार दर्जन बच्चो की टीम ने अपने शिक्षकों के साथ सतहरिया स्थित औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर कई गुर सीखा। इस दौरान एक दर्जन के करीब शिक्षको की टीम थी। शनिवार को बच्चो की टीम को सुबह बीईओ बसंत शुक्ला ने झंडी दिखाकर मछलीशहर से रवाना किया। इस दौरान एचआईएल के एच आर योगेंद्र सिंह ने बच्चो को विस्तृत जानकारी दिया। इसके साथ बच्चो को सीमेंट चादर बनाने, और पेप्सी प्लांट को बच्चो ने उत्साह के साथ देखा। बच्चो को विस्तार से जानकारी देने में एआरपी डॉक्टर संतोष तिवारी, शिवाकांत तिवारी एवम वीरेंद्र यादव, लाल मोहम्मद ने भ्रमण के दौरान जानकारी देते रहे। इसके अलावा कस्तूरबा की वार्डन चंदना त्रिपाठी, मद्रिका मौर्य, प्रतिभा यादव, जया पाल, मुन्नी लाल मौर्य, प्रवीण प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अनुप्रकाश गुप्त, छवीनाथ यादव, बृजलाल मौर्य, अवनीश, अमरनाथ यादव सहित लगभग पचास बच्चो की टीम थी। इस दौरान सतहरिया प्रावि के प्रधानाध्यापक, प्रमोद दुबे, शिक्षिका नीतू तिवारी, रेखा पटेल ने बच्चो के स्वागत के साथ उन्हें भ्रमण में सहयोग किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मछलीशहर बसंत शुक्ला ने बताया कि यह राष्ट्रीय अविष्कार विज्ञान के अंतर्गत शैक्षिक भ्रमण किया गया। इससे बच्चो के अंदर कौशल का विकास होता है।