Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनफिनाले एपिसोड में होगी सलमान खान की वापसी

फिनाले एपिसोड में होगी सलमान खान की वापसी

बिग बॉस प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर निकल कर सामने आई है। हर वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाले सलमान खान अगले कुछ एपिसोड के बाद नजर नहीं आएंगे। यह खबर सलमान खान को टीवी पर पसंद करने वालों के लिए बड़ा झटका हो सकती है। मगर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाने की वजह से सलमान खान अब शो को होस्ट करने से अलविदा लेने वाले हैं।उनकी जगह कोई और सेलिब्रिटी इस शो को होस्ट करेगा। ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने शो को होस्ट करने से एक्जिट ली है। इससे पहले भी उन्होंने शो को अलविदा कहा था, लेकिन तब सिर्फ कुछ ही दिनों के लिए। भाईजान के नाम से फैंस के बीच चर्चित सलमान खान की तब तबीयत खराब थी और उनकी जगह करण जौहर ने वीकेंड का वार एपिसोड को होस्ट किया था। इसी दौरान मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह एलिमिनेट हो गईं थीं। हालांकि कुछ एपिसोड के बाद सलमान खान वापस आ गए। अपने चहेते अभिनेता को शो में वापस देख फैंस ने सोशल मीडिया पर खुशी जताई थी। बिग-बॉस सीजन 2 से लेकर अब तक सलमान खान ही शो को होस्ट कर रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। जब इस तरह की खबरें हैं कि अब सलमान यह शो होस्ट नहीं करेंगे। रियल खबरी पेज के अनुसार, उनकी जगह करण जौहर वापस से इस शो को होस्ट करेंगे। वही वीकेंड का वार में भी नजर आएंगे।