Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरफावड़े से प्रहार कर ठेकेदार की हत्या

फावड़े से प्रहार कर ठेकेदार की हत्या

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शुक्रवार को सुबह फावड़े से प्रहार कर ईट भट्ठा ठेकेदार की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायल को पुलिस ने सीएचसी रेहटी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया मृतक छोटे मांझी 45 पुत्र हीरामन मांझी िनवासी तेजा बिगहा थाना नूरसराय जिला नालंदा बिहार का रहने वाला है। वह ईट भट्ठे पर लेबर सप्लाई का काम करता था। वर्तमान में वह लखमीपुर गांव निवासी चंदशेखर राय के सलेमपुर स्थित ईट भट्ठे पर लेबर सप्लाई व काम करता था।          शुक्रवार को सुबह शौच के लिए निकला था करीब सौ मीटर दूरी पर इसी भट्ठे पर काम करने वाले राकेश मांझी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया और मारपीट हो गई। आरोप है की राकेश मांझी ने फावड़े से प्रहार कर छोटे मांझी के सिर व सीने पर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। घटना की जानकारी होते ही ईट भट्ठे के मजदूरों में खलबली मच गई। एंबुलेंस से छोटे मांझी को सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।