Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरफार्मेसी के 40 छात्रों को एसडीएम के हाथों मिला टैबलेट

फार्मेसी के 40 छात्रों को एसडीएम के हाथों मिला टैबलेट

जौनपुर धारा, जौनपुर। शिक्षा की नई-नई नीतियों को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा वितरित किया जा टैबलेट छात्रों को पढ़ाई में अहम सुविधा प्रदान करने में कारगर है। इसका उपयोग करके छात्र अपने जीवन पर पढ़ाई को और बेहतर बना सकते हैं। उक्त बातें एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा ने क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव स्थित आरपीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम में कही। एसडीएम ने इस दौरान कॉलेज के 40 छात्रों को टैबलेट वितरित किया। टैबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप लोग अपने पढ़ाई के दौरान खास लक्ष्य बनाकर पढाई करते रहे, कामयाबी जरूर मिलेंगी। कार्यक्रम के उपरांत टैबलेट वितरण के आयोजक ने एसडीएम को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान नायब तहसीलदार अमित कुमार, कृष्णा यादव आदि मौजूद रहे।