Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरफायरिंग कर वक्रांगी संचालक से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे नौ लाख...

फायरिंग कर वक्रांगी संचालक से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे नौ लाख रुपये

  • नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सीतम सराय नहर पुलिया के पास हुई घटना

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सीतम सराय नहर पुलिया के पास गुरुवार की देर शाम घर जा रहे वक्रांगी केंद्र संचालक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर नौ लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस छानबीन के साथ ही लुटेरों की तलाश में जुटी है। जलालपुर थाना क्षेत्र के बराई गांव निवासी जितेंद्र पटेल व उनके मित्र अभिषेक पटेल नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सीतम सराय बाजार में वक्रांगी केंद्र चलाते हैं। गुरुवार की रात करीब 8.30बजे जितेंद्र व अभिषेक दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे।  उक्त स्थान पर नहर पुलिया से 500मीटर दूर पीछे से आ रहे अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर वक्रांगी संचालक को आतंकित करते हुए उनका रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। वक्रांगी संचालक ने यूपी-112 पर पुलिस व नेवढ़िया थाना पर सूचना दी। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी मय फोर्स मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे हैं। बदमाशों को चिह्नित करने को पुलिस बाजार सहित अन्य जगहों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाल रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि वक्रांगी संचालक की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। एसपी डा. कौस्तुभ ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।