Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरफाउंडेशन ट्रस्ट ने वृद्धा आश्रम में मनाया शिवांश का जन्मदिन

फाउंडेशन ट्रस्ट ने वृद्धा आश्रम में मनाया शिवांश का जन्मदिन

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट के विशेष पदाधिकारी सतीश निषाद के पुत्र शिवांश के 5वें जन्मदिन पर वृद्धा आश्रम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लड्डू गोपाल के आरती पूजन से की गई। संस्था के अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता अमित व कार्यक्रम के आयोजक सतीश निषाद, व्यवस्थापक सत्यम प्रजापति व राजा अग्रहरी द्वारा वृद्ध माता पिता की भी आरती पूजन की गई। तत्पश्चात लड्डू गोपाल को भोग लगाकर प्रसाद और नश्ता का वितरण किया गया। सभी वृद्ध माता पिता ने शिवांश को आशीर्वाद देते हुए संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा भाव की भूरी-भूरी प्रशंसा की। लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा निस्वार्थ भाव से पूरे जनपद में सेवा कार्य किया जा रहा है। वहीं इस भव्य कार्यक्रम के संरक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि हमारी संस्था नेत्रहीन दिव्यांग वृद्ध एवं असहाय लोगों के लिए हमेशा नि:स्वार्थ भाव से ऐसे ही सेवा कार्य करती आई है और आगे भी ऐसे ही करेगी। इस मौके पर संस्था के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ गुप्ता, हर्ष वर्मा मो0 जमाल (मीनू) समेत अन्य लोग भी उपस्थित हो कर अपना सहयोग प्रदान किए।