― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरफाँसी के फंदे पर पिता को लटकता देख बेटा हुआ अचेत

फाँसी के फंदे पर पिता को लटकता देख बेटा हुआ अचेत

  • फाँसी लगा कर 65वर्षिय राम किशुन ने अपनी जीवन लीला की समाप्त

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के हँसिया (घटमापुर) गांव में वृद्ध का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार रामकिशुन बिन्द उम्र 65वर्ष ने आज रात अपने घर से दूर पाहि पर बल्ली के सहारे फाँसी पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। बड़े बेटे फूलचंद व उनके छोटे भाई विजय कल मुम्बई जा रहे थे जब ट्रेन पर जगह नही मिली तो वह वापस नैनी स्टेशन से घर लौट आए। फिर फूलचन्द अपने पिता से मिलने पाहि पर पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला, जब काफी देर तक दरवाजा पीटने के बाद भी नही खुला तो उसे किसी अनहोनी की शंका हुई। किसी तरह उसने पटरा उठाकर देखा तो राम किशुन बिन्द फाँसी पर लटक रहे थे और उनकी मौत हो चुकी थी। जिसे देखने के बाद फूलचंद ने इसकी जानकारी अपने घर वालो को दी। लोग चीखते चिल्लाते मौके पर आए धीरे-धीरे घटना स्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ कर शव को रस्सी से उतारा और शव बाहर निकलवाई व अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। जानकारी के अनुसार राम किसुन के 10 बच्चे थे जिनमें 6 बेटे व 4 बेटियां है। वहीं मृतक की पत्नी सन् 2010 में ही गुजर चुकी थी।

Share Now...