Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरप्लाटर भाइयों समेत 7 के खिलाफ महिलाओं से छेड़खानी, मारपीट का केस...

प्लाटर भाइयों समेत 7 के खिलाफ महिलाओं से छेड़खानी, मारपीट का केस दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। जबरन रास्ता बंद करने के दौरान मुस्लिम महिलाओं से छेड़खानी और मारपीट करने वाले प्लाटर, उसके भाई और पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अविलंब जांच भी शुरू हो गई है। मामला बीते 18 जून का है।

आरोप है कि नगर के दिलाज़ाक़ निवासी फ़ैयाज़ ने पूर्व में प्लाटिंग करके काफी लोगों को ज़मीन बेची थी। लोग बरसों से मकान बना कर रह रहे हैं। 18जून को फ़ैयाज़ के पुत्र मेराज, सरफ़राज़ और उसके पोते ने प्लाटिंग के बीच रास्ते में ही दीवार खड़ी कर दी। वहां रह रही महिलाओं ने जब विरोध किया तो मेराज ने अपने पुत्र, भाई और 4 अन्य लोगों के साथ मिलकर उनसे छेड़खानी शुरू कर दी। उनसे धक्का मुक्की और मारपीट भी की। इस सम्बन्ध में एक वीडियो भी वायरल हुआ था। 20 जून को महिलाओं ने कोतवाली में तहरीर दी। मामला महिला उत्पीड़न से जुड़ा देख कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने केस दर्ज कर जांच शुरू करा दी है।