Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रेक्षक ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

प्रेक्षक ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

जौनपुर धारा, केराकत। नगर पंचायत के मतगणना स्थल का प्रेक्षक ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। प्रेक्षक मनोज कुमार सिंह शुक्रवार को मतगणना स्थल पहुंचे जहां उन्होंने मतगणना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे, टेबलों की संख्या, बैरिकेटिंग आदि को देखा तथा कहा कि मतगणना के दौरान दो सौ मीटर तक कोई अनावश्यक व्यक्ति प्रवेश न कर पाए। एजेंटों को भी उनके गाइड लाइन का पालन करवायें। गर्मी को देखते हुए पानी पीने की व्यवस्था बेहतर रखे। कोई प्रत्याशी या एजेंट किसी प्रकार की विवादित बातें न करे। इस दौरान एसडीएम नेहा मिश्रा ने उन्हें मतगणना शांति ढंग से सम्पन्न कराने का भरोसा दिलाया। व्यवस्था बेहतर पाए जाने पर उन्होंने एसडीएम नेहा मिश्रा से प्रसन्नता जताई। इस दौरान तहसीलदार अमित त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अमित सरोज, सीओ गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।