Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरप्रीति श्रीवास्तव का हुआ जोरदार सम्मान

प्रीति श्रीवास्तव का हुआ जोरदार सम्मान

जौनपुर धारा, जौनपुर। कायस्थ कल्याण समिति महिला शाखा ने शुक्रवार की देर शाम राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त करने वाली शिक्षिका प्रीति श्रीवास्तव को सम्मानित करके उन्हे बधाई दी। शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बक्शा ब्लाक के रन्नो कम्पोजिट स्कूल की सहायक शिक्षिका प्रीति श्रीवास्तव को सम्मानित किया। प्रीति को यह सम्मान मिलने के बाद से ही जिले के शिक्षा जगत समेत हर वर्ग में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। प्रीति को बधाईयां देने वालों का सिविल लाइन स्थित उनके आवास पर ताता लगा हुआ है। इसी कड़ी में शुक्रवार की देर शाम कायस्थ कल्याण समिति की महिला शाखा की पदाधिकारी महिलाओं ने प्रीति के आवास पहुंचकर जोरदार तरीके से सम्मान किया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष डॉ.मधुलिका अस्थाना, उपाध्यक्ष रोली श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नुपुर श्रीवास्तव, महासचिव ज्योति श्रीवास्तव, मंत्री डॉ.अपर्णा श्रीवास्तव सहित आदि ने प्रीति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।