जौनपुर धारा, खुटहन। एसबीआई शाखा का एक सप्ताह पूर्व से प्रिंटर खराब हो जाने से उपभोक्ताओं को खाते में आय ब्यय की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसको लेकर सर्वाधिक समस्या प्रधानों व अन्य सरकारी खाता धारकों के समक्ष आ रही है। उन्हें आय ब्यय का विवरण बनाकर अपना रजिस्टर पूर्ण करना पड़ता है। पासबुक प्रिंट न हो पाने से उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। खाता धारक राधा सोनी, संगीता पाल विश्वनाथ, अनिल कुमार, अशोक कुमार, पुरषोतम आदि का आरोप है कि घंटों लाइन में लगे रहने के बाद बताया जाता है कि प्रिंटर खराब है। जिसके चलते समय की बर्बादी होती है। शाखा प्रबंधक का कहना है कि प्रिंटर में गड़बड़ी हो गई है, उसे बनवाया जा रहा है।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।

