Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रारम्भ हुआ योग प्रशिक्षण शिविर

प्रारम्भ हुआ योग प्रशिक्षण शिविर

जौनपुर धारा, जौनपुर। रामकिसुन सिंह महाविद्यालय में यूजीसी पाठ्यक्रमानुसार बीएड के छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं के लिए विशेष योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ किया गया। जिसमे कालेज विभागाध्यक्ष शेष कुमार यादव एवं सहायक प्राचार्य डॉ.सिद्धार्थ शंकर सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यापर्ण कर योग शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है। योग शिविर के प्रशिक्षक बीएड के छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, दण्ड बैठक सहित तमाम आसनों के अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया। इस मौके पर आनन्द दुबे, अजीत सिंह, श्यामबिहारी यादव, धनंजय, समर चौहान, सुरेश यादव, शरद सिंह, अम्बुज सिंह, रमेश चंद मालवीय, पूनम मौर्या, सोनी सिंह, नीलेश पाठक सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा है।