सिकरारा। भाजपा नेता प्रमोद यादव हत्याकांड में 15महीने बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार की सुबह बरगुदर पुल से गैंगस्टर संगम यादव को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी संगम यादव हुसैनाबाद थाना शाहगंज क्षेत्र का निवासी है। प्रमोद यादव की हत्या शादी का कार्ड देने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर कर दी थी। यह वारदात सिकरारा थाना क्षेत्र के सीठापुर गांव में हुई थी। हत्या के तुरंत बाद पीड़ित परिजनों की तहरीर पर नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब इस केस में एक और आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने केस को और मजबूत किया है। सिकरारा थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने फोन पर पुष्टि करते हुए बताया, हत्याकांड के सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
प्रमोद यादव हत्याकांड : 15महीने बाद एक और आरोपी गैंगस्टर संगम यादव गिरफ्तार

Previous article
Next article

