― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रभारी मंत्री ने विकास कार्यक्रमों की प्रगति की ली समीक्षा बैठक

प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यक्रमों की प्रगति की ली समीक्षा बैठक

  • डीएम ने 19 परियोजनाओं के विषय में दी जानकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री/ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश, व्यापार एवं कृषि निर्यात उत्तर प्रदेश दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में 10 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं, जल जीवन मिशन, ग्रामीण पशुपालन एवं गोवंश आश्रय स्थल, गेहूं, धान खरीद, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उर्वरक और बीजों की उपलब्धता एवं वितरण, कृषि विज्ञान केंद्र, एफपीओ, उद्यान विभाग, सिंचाई विभाग सहित आदि विभागों की विस्तार पूर्वक समीक्षा प्रभारी मंत्री द्वारा की गई जिसमें 10 करोड़ से ऊपर की 19 परियोजनाओं के स्वीकृत लागत एवं अवमुक्त धनराशि तथा व्यय हुए खर्च की भौतिक प्रगति के संदर्भ में जानकारी जिलाधिकारी द्वारा दी गई।

जल जीवन मिशन ग्रामीण के अंतर्गत प्रभारी मंत्री को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अवगत कराया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत फेस-2 में चयनित 874 ग्रामों को कार्यदायी संस्था मे0 वेलस्पन कंपनी द्वारा किया जा रहा है।  पशुपालन एवं गोवंश आश्रय स्थल के संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 111 जगहों पर गौ-आश्रय स्थल संचालित किया जा रहा है जिसमें 924 बृहद गौ संरक्षण केंद्र में गोवंश संरक्षित हैं। गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि गेहूं खरीद में किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, गेहूं खरीद आसानी से किया जा सके इसके लिए सुव्यवस्थित तरीके से कार्य किया जाए। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जनपद मुख्यालय, तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शासन के निर्देश के क्रम में विद्युत आपूर्ति संचालित की जाए। ट्रांसफार्मर खराब होने की दशा में तत्काल परिवर्तन किया जाए। स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत प्रभारी मंत्री द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जितने भी व्यक्तिगत सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं उनको शतप्रतिशत उपयोग में लाया जाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की गई, जिसमें संगठित अपराध, गैंगस्टर, चिन्हित माफिया भू-माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया, शिक्षा माफिया, गुंडा एक्ट, गंभीर अपराध, महिला अपराध, पासपोर्ट के संबंध में जानकारी प्राप्त की और पास्को में शीघ्र सजा दिलाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर राज्यमत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश गिरीश चंद यादव, सांसद मछलीशहर बीपी सरोज, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयबर चौहान, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह, पीडी जयकेस त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम दरस यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...