― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयोगी सरकार में भी नहीं रुक रही है दबंगई, एसपी से न्याय...

योगी सरकार में भी नहीं रुक रही है दबंगई, एसपी से न्याय की उम्मीद

  • पीड़ित का टीनशेड गिराया व पत्थर को दबंगों ने उखाड़ा

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंगरा गांव में 19 जून दिन सोमवार की रात्रि गांव के कुछ दबंगों ने कानूनगो द्वारा नाप की गई जमीन में बने गोशाला के टीनशेड को रात में गिरा दिया गया व गड़े हुए पत्थर को उखाड़कर फेंक दिया गया। सोंगरा गांव निवासी दिनेश गुप्ता ने बताया कि गांव के लालता प्रसाद पटेल ने कुछ दबंगों के साथ मिलकर मेरे खेत में बने गोशाला को जबरदस्ती गिरा दिया, विरोध करने पर मुझको लाठी-डंडा लेकर  मारने के लिए दौड़ा लिया। थाने पर गया लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। तब मैंने एसपी से न्याय की गुहार लगायी और फिर जाकर पुलिस हरकत में आयी और पुन: कानूनगो द्वारा नाप करा कर गड़वाये गये पत्थर को फिर से गड़वाया गया। पीड़ित ने बताया कि उक्त प्रकरण में पुलिस ने अभी तक  आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है और उनका मनोबल और बढ़ता चला जा रहा है। पुलिस किसी अनहोनी घटना का इन्तजार कर रही है।

Share Now...