Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरबेटे की मौत से पूर्व विधायक के परिवार में मचा कोहराम

बेटे की मौत से पूर्व विधायक के परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफरबाद क्षेत्र के सेहमलपुर गांव निवासी जफराबाद विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक डॉ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह के इकलौते पुत्र डॉ. हर्षित सिंह की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। डॉ. के परिवार पर बज्रपात हो गया। उनकी पत्नी डॉ. शुभा सिंह के करुण क्रन्दन से लोग मर्माहत हैं। घटना से पूरे विधानसभा में शोक की लहर व्याप्त है। पूर्व विधायक डॉ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह के एक पुत्र डॉ. हर्षित सिंह तथा पुत्री वैष्णवी सिंह हैं। डॉ. हर्षित ने शुरूआत की शिक्षा जनपद में लेने के बाद कोटा राजस्थान से तैयारी किया था। उसके बाद लखनऊ से एमबीबीएस की डिग्री ली थी। पुत्री वैष्णवी सिंह तीन वर्ष से इटली में रहकर पत्रकारिता का कोर्स कर रही है। हर्षित काफी मिलनसार था। उसके सरल स्वभाव व मृदुभाषी स्वभाव के कारण लोग उससे जल्द घुलमिल जाते थे। डॉ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने उनकी शादी भी उसके समकक्ष एमबीबीएस लड़की से तय कर दी थी। उन्हें क्या मालूम था कि उनके दिल का टुकड़ा उनको धोखा देकर अचानक आंख से ओझल हो जाएगा। हर्षित की मौत का गम पूरे परिवार पर साफ दिखाई दे रहा है। परिवार को समझाना काफी मुश्किल हो रहा है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हर्षित का अंतिम संस्कार राजेपुर रामेश्वरम घाट पर हुआ। घटना की सूचना पर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, विधायक रमेश मिश्र, एमएलसी बृजेश सिंह, पुष्पराज सिंह, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल आदि ने घर पहुँच कर शोक जताया।