Homeअपना जौनपुरप्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आगमन कल

प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आगमन कल

Date:

Latest stories

Related stories

भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी

जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता

जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

बिजली विभाग के दावों की खुली पोल

जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी

जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।

सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश

जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
spot_imgspot_img

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल ने अवगत कराया है कि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उत्तर प्रदेश दिनेश प्रताप सिंह 15 फरवरी को अपरान्ह् 4.30 बजे निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग पहुंचेंगे। अपरान्ह् 5 बजे जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं स्थानीय समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करेंगे। केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी विकास की परियोजनाओं, लोक कल्याणकारी योजनाओं, कानून व्यवस्था आदि के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग में करेंगे। 6.10 बजे माधव भवन में विचार परिवार के साथ बैठक करेंगे। 6.50 बजे ग्राम चौपाल का आयोजन एवं प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करेंगे। 7.30 निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग में स्मार्ट सिटी परियोजना, स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि वितरण, उनके पुर्नवास, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्लास्टिक प्रâी शहर के तहत किए जा रहे प्रयास व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा करेंगे। 8.05 बजे अनुसूचित जाति/जनजाति बस्तियों का भ्रमण एवं सहभेज करेंगे। 9 बजे निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग में रात्रि विश्राम करेंगे। 16 फरवरी को 9.15 बजे गौशाला कृषि भवन में निराश्रित गो-वंश प्रबंधन एवं गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण करेंगे। 9.40 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। 10.10 बजे प्राइमरी स्कूल व कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण, राजकीय महाविद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लास, निमार्णाधीन विश्वविद्यालयों, महाविद्यालय के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण, पॉलिटेक्निक, आईटीआई के संचालन की समीक्षा, 11 बजे गेहूं/धान क्रय की समीक्षा व केंद्रों का निरीक्षण, खाद-बीज की उपलब्धता एवं कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण करेंगे। 11.40 बजे जनपद में विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत देयों के भुगतान में उत्पीड़न की शिकायतों की समीक्षा करेंगे। 12.10 बजे जिला व तहसील मुख्यालयों को चार लेन व दो लेन सड़कों से जोड़ने की योजना एवं गड्ढा मुक्त अभियान की प्रगति की समीक्षा। अपरान्ह् 1 बजे मैहर देवी मंदिर, शाही किला में स्थानीय पर्यटन विकास की संभावनाओं की तलाश के संबंध में निरीक्षण, समीक्षा अपरान्ह् 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं उद्योग बन्धु की बैठक, जन शिकायतों के निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन, आईजीआरएस, थाना दिवस, ब्लॉक दिवस, तहसील दिवस के कार्यों की समीक्षा, आकांक्षात्मक जनपद/विकास खंडों की कार्य योजना पर चर्चा, जनपद में राजस्व संग्रह (जीएसटी, आबकारी, स्टांप परिवहन, खनन) की स्थिति एवं वृद्धि हेतु किए जा रहे प्रयास संबंधी विषयों पर चर्चा करेंगे।

Share Now...

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here