Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरप्रधान ने सौंपी पीएम आवास की चाभी,लाभार्थियों के खिले चेहरे

प्रधान ने सौंपी पीएम आवास की चाभी,लाभार्थियों के खिले चेहरे

जौनपुर धारा, केराकत। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत डेडूवाना गांव में शुकवार की दोपहर प्रधानमंत्री आवास निर्माण पूर्ण किए गए आवासों के लिए लाभार्थियों का गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान शैब्या सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री के सीधे संवाद के साथ किया गया। तत्पश्चात आधा दर्जन आवास लाभार्थीयो को प्रधान ने आवास की चाभी दी। चाभी मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे लाभार्थियों ने खुशी का इजहार करते हुए सरकार का धन्यवाद किया। ग्राम विकास अधिकारी आसिफ अंसारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा गांव में आवास विहीन लोगो को चयनित कर प्रधानमंत्री आवास तथा मुख्यमंत्री आवास  प्रदान किया जा रहा है। ऐसे पात्र धारक जो लोग सरकार द्वारा प्रदत्त आवास से वंचित रह गए हैं उन्हें भी जल्द ही जांच कर आवास दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर गांव में किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो ग्राम प्रधान से मिलें। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अतुल कुमार सिंह, पंचायत सहायक पूजा सिंह, आवास लाभार्थी दुर्गेश यादव, अभय सिंह, रियाज, अरविंद पाठक, विनोद पाठक व प्रमोद पाठक समेत आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।