खुटहन। ब्लाक अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर में जहांगीर खान प्रधान द्वारा 15बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया, बच्चों द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर अच्छा कार्यक्रम किया गया था। ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर के प्रधान जहांगीर खान ने बच्चों के कार्यक्रम प्रदर्शन से खुश होकर बृहस्पतिवार को स्कूल में पहुंचकर बच्चों को कापी जि़मेट्री बॉक्स और कलम पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्रधान जहांगीर खान ने कहा कि आप लोग इच्छा पर ध्यान दीजिए विद्यालय में अनुशासन का विशेष ध्यान दीजिए बच्चों के घर पर भी जाकर बच्चों के माता-पिता से मिलकर उनके बारे में जानकारी प्राप्त करें जिससे कि विद्यालय में बच्चों की संख्या बढ़ सके। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मौर्य, अतुल कुमार यादव, सहायक अध्यापक सुरेश कुमार, सहायक अध्यापक रामलोचन, शिक्षामित्र दीपावली, शिक्षामित्र प्रभावती और रेखा आंगनवाड़ी कार्यकत्री दुर्गावती और गुड़िया मौर्य आंगनवाड़ी सहायिका आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर: बीमार युवक पर ‘आदतन अपराधी’ की कार्रवाई, पुलिस पर उठे सवाल
Jaunpur Police Habitual Offender Case: जौनपुर में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक बीमार युवक पर पुलिस ने ‘आदतन अपराधी’ की कार्रवाई...
प्रधान द्वारा बच्चों को किया गया पुरस्कृत



