Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रधानाध्यापक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

प्रधानाध्यापक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

  • परिजनों ने गाड़ी से कुचलकर कर हत्या का लगाया आरोप
  • कोतवाली पुलिस ने हत्या के आरोप में दो नामजद
  • दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

जौनपुर धारा,जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली के जहांसापुर गांव निवासी प्रधानाध्यापक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। देर रात हुई घटना के बाद पुलिस ने प्रधानाध्याक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उक्त गांव निवासी राम लौटन 45वर्ष पुत्र ज्ञानदास कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। शनिवार रात प्रधानाध्यापक राम लौटन की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना के बाद रात में ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार सुबह कोतवाली पहुंचे प्रधानाध्यक के भतीजे नीलेश ने कोतवाली में तहरीर दी कि शनिवार रात्रि 10बजे वह घर पर वह किसी का फोन आने पर गांव के मोड़ के पास प्रयागराज हाइवे पर आए हुए थे। जहां एक कार प्रयागराज की तरफ से जहांसपुर मोड़ पहुंची, और उन लोगो से कुछ बात चीत हुई। कुछ समय बाद कार मोड़ से लगभग सौ मीटर आगे-जाने के बाद कार पुनः वापस लौटी और मोड़ पर खड़े चाचा को कुचल कर फरार हो गई। उस समय कार को जहांसपुर गांव के ही सूरज सिंह चला रहे थे। जबकि की गांव के ही कमलेश सिंह सहित दो अज्ञात लोग सवार थे। कोतवाली पुलिस ने मृतक के भतीजे नीलेश की तहरीर पर सूरज, कमलेश सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले बाबत क्षेत्राधिकार गिरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। जल्द जांच के बाद गिरफ्तारी की कार्यवाही की जायेगी।