― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeअपना जौनपुरप्रधानपति व लेखपाल पर निजी भूमि पर रास्ता बनाने का आरोप

प्रधानपति व लेखपाल पर निजी भूमि पर रास्ता बनाने का आरोप

  • पीड़ित का वीडियो इंटरनेट मीडिया में हो रहा वायरल

जौनपुर धारा, जौनपुर। खुटहन के नगवां गांव निवासी हरिश्चंद्र उपाध्याय का ग्राम प्रधान पति व लेखपाल पर लगाए गए आरोप का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हरिश्चंद्र का आरोप है कि ग्राम प्रधान पति व लेखपाल मिलीभगत कर जबरन सामूहिक खाते की बाग की निजी भूमि पर रास्ते का निर्माण करा रहे हैं। हरिश्चंद्र उपाध्याय वीडियो में लेखपाल राकेश यादव पर जल खाते की भूमि पर ग्राम प्रधानपति रामकुमार उपाध्याय को कब्जा दिलाने का भी गंभीर आरोप लगाते देखे-सुने जा रहे हैं। जल खाते की भूमि पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने पर ग्राम प्रधान पति धमकी देने लगे। उसके घर से बाहर आने-जाने के एकमात्र रास्ते को मिट्टी व बांस-बल्ली लगाकर बंद कर दिया। ग्राम प्रधानपति धमकी दे रहे हैं कि अपने बाग की भूमि से रास्ता बनाने दो तभी तुम्हारा रास्ता खोला जाएगा जबकि बाग की भूमि पर उप जिलाधिकारी शाहगंज न्यायालय से स्थगन आदेश जारी किया गया है। वायरल वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।

Share Now...