Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरप्रदेश स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता, अज्ञात कारणों से लगी...

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता, अज्ञात कारणों से लगी आग, तीन रिहायशी छप्पर जले, गवाही देने पर दी धमकी मामले में आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

जौनपुर। तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 9दिसम्बर से 11दिसम्बर तक अमेठी में तथा जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 8दिसम्बर तक गाजीपुर में किया जायेगा। जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण  21नवंबर को पूर्वान्ह 10.00बजे से इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी खिलाड़ी ही 25नवंबर को आयोजित मण्डल स्तरीय डॉ.भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर वाराणसी में मध्यान्ह 12.00 बजे से किया जायेगा। मण्डल स्तरीय चयन व मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा, मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन/परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं। जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01 जनवरी 2006 के बाद की होनी चाहिए तथा बालकों का वजन 75किग्रा.तथा बालिकाओं का वजन 65 किग्रा.से अधिक नहीं होना चाहिए।

गवाही देने पर दी धमकी मामले में आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के विझवट गांव निवासी हर्षनारायण पाठक ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कुछ लोगों पर एक पुराने मुकदमे में गवाही न देने के लिए धमकाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पहले 26 सितंबर 2025 को अशोक कुमार उर्फ भोले और शिवम उर्फ पवन ने भी गाली-गलौज कर गवाही रोकने का प्रयास किया था। उस समय स्थानीय लोगों ने समझौता कराया था, लेकिन धमकी का सिलसिला जारी रहा। पाठक का आरोप है कि आरोपी क्षेत्र के अन्य सम्मानित लोगों को भी झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश करते रहे हैं। पाठक के अनुसार, उन्हें सूर्यकुमार उर्फ सुनील कुमार ने फोन पर धमकी दी। आरोपी ने उन्हें अवधेश बनाम शिवगोविंद(मुकदमा संख्या301/22) नामक पुराने मामले में गवाही न देने के लिए कहा। आरोप है कि फोन पर अभियुक्त ने उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने और उच्च न्यायालय तक परेशान करने की बात कही। उन्होने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

दंपति पर मारपीट का मुकदमा हुआ दर्ज

जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के रतनूपुर बाजार में बाइक तथा ई-रिक्शा में टक्कर होने के बाद मामला मारपीट में बदल गया। भीतरी गांव निवासी मनीष कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि शुक्रवार की शाम को समय लगभग 3:00बजे मेरी माता उषा देवी व पिता सोमरू राम दवा लेने के लिए बाइक से रतनूपुर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान महुली ग्राम निवासी पुनाराम अपने माल वाहक ई-रिक्शा से आ रहे थे दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर कहा सुनी भी हुई, मनीष ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर अपने मित्र दीपक के साथ जब मौके पर पहुचा तो पुनाराम और उनकी पत्नी अनीता रास्ते में रोक कर गाली गुप्ता देते हुए आए मुझे और मेरे माता-पिता को लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। जिससे मुझे और मेरे माता-पिता को गंभीर चोटे आयी शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंचकर किसी तरह बीच बचाव किया। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में दोनों दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और कार्रवाई की जा रही।

अज्ञात कारणों से लगी आग, तीन रिहायशी छप्पर जले

खुटहन। क्षेत्र के डिहियां गांव में मंगलवार की आधी रात अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन रिहायशी छप्पर और उसमें रखा हजारों का गृहस्थी का सामान जल गया। आग की चपेट में आकर खूंटे से बंधी एक पड़िया जिंदा जल गई। गाय गंभीर रूप से झुलस कर जीवन मौत से जूझ रही है। मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने उसका उपचार किया।

गांव निवासी सुरेश बिंद के छप्पर में लगभग आधी रात को अचानक आग की लपटे उठने लगी। जलती हुई बांस बल्ली की तड़तड़ाहट से उनकी नींद खुली तो वे शोर करते हुए छप्पर में खूंटे से बंधी गाय की रस्सी तो छोड़ दिए। वहीं बगल बंधी पड़िया की रस्सी तक पहुंचने तक आग ने पूरे छप्पर को आगोश में ले लिया। मौके पर ग्रामीणों के पहुंचने तक तीनों छप्पर और उसमें रखा हजारों की कीमत का गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया। अगलगी में एक लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। मौके पर पहुंचे लेखपाल विवेक कुमार ने क्षति का आकलन किया।

रिक्शा चालक को दौड़ाकर पीटा

केराकत। केराकत कस्बा चौकी क्षेत्र में एक रिक्शा चालक को दौड़ाकर पीटने और पुलिस की सुस्ती का मामला सामने आया है। ग्राम सिझवारा निवासी रिक्शा चालक वीरेंद्र गुप्ता रोज की तरह कस्बा चौकी के पास ही स्थित श्रीराम बिल्डिंग मैटेरियल के सामने अपने रिक्शे में बैठा था। इसी दौरान गांव के ही दबंग रामअवध यादव, शशिकांत उर्फ राजन, पंकज यादव और उनके साथ आए तीन अज्ञात युवक वहां आ धमके।

आरोप है कि इन लोगों ने पहले वीरेंद्र को रिक्शे से घसीटकर गिराया, फिर लात-घूंसों और डंडों से उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित का कहना है कि राहगीरों ने बीच-बचाव न किया होता तो दबंग उसे वहीं मार डालते। उसने बताया कि सितंबर में भी इन्हीं दबंगों ने हमला किया था, जिसकी लिखित तहरीर कोतवाली में दी गई थी, लेकिन पुलिस की चुप्पी और कार्रवाई न होने की वजह से हमलावरों के हौसले और भी ऊंचे हो गए। स्थानीय लोगों और व्यापारियों में पुलिस की इस सुस्त कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ने पहली शिकायत पर कार्रवाई की होती, तो आज किसी गरीब रोज़दार के साथ दोबारा ऐसी घटना न होती। उधर कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह हमेशा की तरह औपचारिक बयान देते हुए सिर्फ इतना कह पाए मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक पुलिस की ये लापरवाही आम लोगों की जिंदगी में खतरे पैदा करती रहेगी।

द्वारपूजा में दुल्हे के भाई से 80हजार की छिनैती

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एराकियाना मोहल्ला स्थित मैरिज लॉन में द्वारपूजा के दौरान पहुंचे बाइक सवार तीन उच्चके दूल्हे के भाई से बैग छीनकर भाग गए। पीड़ित के मुताबिक बैग में 80 हजार रुपये थे। घटना की जानकारी होने पर पुलिस जांच में जुट गई है।

सरपतहा थाना क्षेत्र के मिसिरपुर निवासी श्वेता की शादी बस्ती जिले के महरीपुर गांव निवासी जयप्रकाश सिंह के बेटे डॉक्टर पवन सिंह से तय हुई थी। मंगलवार की रात बरात शाहगंज स्थित एराकियाना मोहल्ला स्थित मैरिज लॉन में आई थी। रात 10:30 बजे द्वारका पूजा के दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आए और दूल्हे के भाई राम प्रकाश सिंह से बैगछीन कर भाग निकले। पुलिस सीसी कैमरे भी खंगाल रही है।

अबूझ हाल में लगी आग में तीन रिहायशी छप्पर जला

खुटहन। डिहियां गांव में मंगलवार की आधी रात अबूझ हाल में लगी आग से तीन रिहायशी छप्पर और उसमें रखा हजारों का गृहस्थी का सामान जल गया। आग की चपेट में आकर खूंटे से बंधी एक पड़िया जिंदा जल गई। गाय गंभीर रूप से झुलस कर जीवन मौत से जूझ रही है। मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने उसका उपचार किया।

गांव निवासी सुरेंद्र बिन्द के छप्पर में लगभग आधी रात को अचानक आग की लपटे उठने लगी। जलती हुई बांस बल्ली की तड़तड़ाहट से उनकी नींद खुली तो वे शोर करते हुए छप्पर में खूंटे से बंधी गाय की रस्सी तो छोड़ दिए। वहीं बगल बंधी पड़िया की रस्सी तक पहुंचने तक आग ने पूरे छप्पर को आगोश में ले लिया। मौके पर ग्रामीणों के पहुंचने तक तीनों छप्पर और उसमें रखा हजारों की कीमत का गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया। अगलगी में एक लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। मौके पर पहुंचे लेखपाल विवेक कुमार ने क्षति का आकलन किया।

रिटायर फौजी को पीटने के मामले में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज

खुटहन। डिहियां गांव में बुधवार को रिटायर फौजी के खेत में उगी हरी फसल पालतू मवेशियों से चरा लेने के विवाद में पड़ोसी युवक ने फौजी की लाठी डंडा से पिटाई कर दिया। पीड़ित के द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव निवासी व फौज से रिटायर होने के बाद घर रहकर खेतीबाड़ी करा रहे प्रभाकर प्रसाद तिवारी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही अनिल तिवारी उनके खेत में उगी आलू की फसल को अपने पालतू मवेशियों से जबरदस्ती चरा लिया। विरोध करने पर लाठी डंडा से उनकी पिटाई भी कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लूट गैंग का सरगना गिरफ्तार

जौनपुर। सरपतहां पुलिस ने गैंग बस्टर अभियान के तहत लूट गैंग नंबर आईआर-288 के गैंग लीडर फूलगेन यादव उर्फ बड़कऊ यादव को गिरफ्तार किया। थाना क्षेत्र के अमावाखुर्द निवासी अभियुक्त को शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल आशंका के मद्देनज़र धारा 170/126/135बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजित सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रद्युम्न मणि त्रिपाठी और कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।

नदी किनारे मिला शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया रामघाट में नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लिया।

बुधवार को सुबह 8बजे पंचहटिया रामघाट से पुलिस को सूचना मिली कि गोमती नदी के किनारे एक शव दिख रहा है। इस पर तत्काल चौकी इंचार्ज चौकियां उपनिरीक्षक कृष्णा नंद यादव पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि शव एक पुरुष का है जिसकी उम्र लगभग 40वर्ष होगी। शव के पैंट के जेब से एक पर्ची मिली है। पर्ची पर जो लिखा हुआ है, स्पष्ट नहीं दिख रहा। शव को मर्चरी हाउस में रखवाकर सोशल मीडिया के माध्यम से शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।