- कुश्ती बालक प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 तक बरेली में
जौनपुर धारा, जौनपुर। खेल निदेशालय उ.प्र.लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उ.प्र. एवं उ.प्र. फुटबाल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर फुटबाल बालिका प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16 से 23 अगस्त तक बरेली में खेला जायेगा। उक्त के क्रम में जनपद के इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में सब-जूनियर फुटबाल बालिका का जनपदीय चयन परीक्षण 12 अगस्त को प्रात: 10 बजे से किया जायेगा। चयन परीक्षण में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01.01.2010 से 31.12.2011 के मध्य होनी चाहिए। जनपद चयन परीक्षण में चयनित खिलाड़ियों को ही मण्डलीय चयन परीक्षण हेतु भेजा जायेगा। मण्डलीय चयन परीक्षण 14 अगस्त को दोपहर 1 बजे से डीएलडब्लू इण्टर कालेज, वाराणसी के खेल मैदान पर खेला जायेगा। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही प्रदेशीय सब-जूनियर फुटबाल बालिका प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर अवश्य आयें। इसी क्रम में सब-जूनियर कुश्ती बालक प्रतियोगिता का आयोजन 25 अगस्त से 27 अगस्त तक बरेली में किया जाएगा। इस क्रम में इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में सब-जूनियर कुश्ती बालक का जनपदीय चयन परीक्षण दिनांक 17 अगस्त को प्रात: 10 बजे से किया जायेगा। चयन परीक्षण में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की जन्म वर्ष 2006, 2007 जबकि वर्ष 2008 में जन्मे खिलाड़ी चिकित्सक अथवा माता-पिता के प्रमाण पत्र के साथ भाग ले सकते हैं। जनपद चयन परीक्षण में चयनित खिलाड़ियों को ही मण्डलीय चयन परीक्षण हेतु भेजा जायेगा। मण्डलीय चयन परीक्षण 20 अगस्त को सुबह 8 बजे से डॉ. भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में किया जायेगा। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही प्रदेशीय सब-जूनियर कुश्ती बालक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपनी पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर अवश्य आयें।


