Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्युत मोटर के स्टार्टर से करेंट लगने पर किसान की मौत

विद्युत मोटर के स्टार्टर से करेंट लगने पर किसान की मौत

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सतहरिया गांव में विद्युत मोटर के स्टार्टर से मोटर स्टार्ट करते समय करेंट लगने से किसान की मौत हो गई। बताते हैं कि सतहरिया निवासी सुरेंद्र सिंह 61 वर्ष घर में रहकर किसानी का कार्य करते हैं। घर से चंद कदम दूर पर ही खेतों की सिंचाई के लिए बिजली की मोटर पम्प लगा रखा है। गुरुवार की देर रात वह अपने बिस्तर से उठे और खेतों में पानी सिंचाई के लिए मोटर पम्प को स्टार्टर से स्टार्ट करने लगे जैसे ही उन्होंने मोटर के स्टार्टर बटन पर हाथ लगाया उसी में वह चिपक गये। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि सुरेंद्र सिंह गिरे पड़े थे। बिजली को बंद करके आनन फानन में उन्हें सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया।