Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रतिस्पर्धात्मक विकास को प्रेरित करता है खेल

प्रतिस्पर्धात्मक विकास को प्रेरित करता है खेल

जौनपुर धारा, खुटहन। आरएस दुबे सेंट्रल एकेडमी तिलवारी द्वारा आयोजित इंफिनिट क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर खेले जा रहे इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के समापन सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि एबीएसए शैलेंद्र तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन और परस्पर स्वस्थ संबंधों के लिए खेलों का बहुत महत्व है, खेल हमारे जीवन का अद्भुत और अभिन्न अंग है, जीवन की सभी गतिविधियों में खेल-भावना आवश्यक है। उन्होंने विजेता और उपविजेता दोनों टीम को पुरस्कार व टॉफी और मेडल प्रदान करते उनका उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि सभी को खेलने के लिए हर दिन कुछ समय अलग रखना चाहिए। स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के साथ बेहतर ध्यान केंद्रित करके खेल आपको अध्ययन करने में भी मदद करेंगे। प्रबंधक सुभाष चंद्र दुबे ने अतिथियों का स्वागत और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल सुधीर छेत्री, डॉ. सुभाष चंद्र पांडे, डॉ. बाबूराम तिवारी, सतीश तिवारी, डॉक्टर प्रमोद मिश्रा, डॉ. विजय शंकर तिवारी, दयाशंकर तिवारी, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे।