― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जलालपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित जंगी महाविद्यालय असबरनपुर में हाईस्कुल/ इण्टरमीडिएट में उत्तीर्ण विकासखण्ड जलालपुर व पिण्ड्रा के क्षेत्र के मेधावी छात्र/छात्राओं को गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केराकत विधायक तूफानी सरोज के सुपुत्र धनंजय कुमार सरोज, मुख्य प्रशासक जंगी महाविद्यालय रहे। धनंजय सरोज ने कहा कि पुरस्कार एवं सम्मान से विद्यार्थियों में तार्किक शक्ति का विकास होता है। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य मीताराम पाल ने की। इस उक्त अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. सूबेदार वर्मा, प्रेम प्रकाश यादव, डॉ. धर्मेंद्र कुमार मौर्य, धनशीला यादव, प्रतिभा यादव आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन धर्मसेन सरोज ने किया। कार्यक्रम में लगभग 186 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Share Now...