Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरस्थापना के प्रथम वर्ष में ही रोट्रैक्ट क्लब ने जीते दर्जन भर...

स्थापना के प्रथम वर्ष में ही रोट्रैक्ट क्लब ने जीते दर्जन भर अवार्ड

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सामाजिक संस्था रोट्रैक्ट क्लब डिस्ट्रिक्ट 3120 द्वारा 40वीं रोट्रैक्ट डिस्ट्रिक्ट असेंबली के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय अभ्यारंभ कार्यक्रम में जनपद जौनपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रकृति संरक्षण, रक्तदान जैसे अनेको लोकोपकारी कार्यों को प्रमुखता से करने वाली युवाओं की सामाजिक संस्था रोट्रैक्ट क्लब जौनपुर ने अपने प्रथम वर्ष के कार्यकाल में किए गये अतुलनीय कार्यों की बदौलत सैकड़ों क्लब के बीच प्रतिस्पर्धा में दर्जन भर अवार्ड अपने नाम कर लिये। रोट्रैक्ट क्लब जौनपुर द्वारा बचपन थीम के तहत छोटे बच्चों की प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए आयोजित बालमेला कार्यक्रम, युवाओं के लिए आयोजित स्वरोजगार मेला तथा रक्तदान महादान अभियान के माध्यम से सैकड़ों को जीवनदान देने के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील बंसल एवं रोट्रैक्ट मंडल प्रतिनिधि सचिन उपाध्याय द्वारा संस्था में संस्थापक अध्यक्ष कुँवर शेखर गुप्ता के इंडिविजुअल परफॉर्मेंस पर उन्हें बेस्ट इमरजिंग रोट्रैक्टर, बेस्ट रोट्रैक्टर ऑफ द डिस्ट्रिक्ट, फॉर द आउटस्टैंडिंग ओवरऑल परफॉर्मेंस इन महादान का अवार्ड तथा क्लब को बेस्ट डेब्यू क्लब ऑफ द ईयर, फर्स्ट विनर ऑफ प्रोजेक्ट बचपन, अवार्ड फॉर क्रिएटिंग द बेस्ट इमेज ऑफ रोट्रैक्ट, सेकण्ड विनर ऑफ प्रोजेक्ट निधि, फॉर मोस्ट नम्बर ऑफ कैम्प्स इन महादान, फॉर पार्टिसिपेटिंग इन महादान, ऑनर एंड बेस्ट विसेस फॉर द रोटा ईयर 2023-24 जैसे अन्य कई श्रेणियों में विभिन्न पुरस्कार प्राप्त हुये। क्लब प्रेसीडेंट कुँवर शेखर गुप्ता ने संस्था तथा अपने पहले ही कार्यकाल में डिस्ट्रिक्ट 3120 द्वारा प्राप्त इतने सारे सम्मान का श्रेय रोट्रैक्ट क्लब जौनपुर के संस्थापक सदस्यों, पदाधिकारियों, अभिभावक स्वरूप रोटरी क्लब जौनपुर के अध्यक्ष, सचिव एवं आम जनमानस तथा अन्य सहयोगियों को दिया और बताया की रोट्रैक्ट क्लब द्वारा नि:स्वार्थ भाव से आमजनमास के हितार्थ किए जा रहे प्रत्येक कार्य का परिणाम हैं ये सभी अवार्ड। यह हम सभी को निरंतर सेवारत रहने के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। रोटरी मंडल गवर्नर सुनील बंसल एवं डीआरसीसी निलेश भुवालका ने रोट्रैक्ट क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुए अन्य क्लबों को भी रोट्रैक्ट क्लब जैसा कार्य करने का दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर रोटरी गवर्नर सुनील बंसल, डीआरसीसी नीलेश भुवालका, आइपीडीआरआर सचिन उपाध्याय, नवनियुक्त रोट्रैक्ट मंडल प्रतिनिधी हर्ष श्रीवास्तव, क्लब कोषाध्यक्ष अनन्या गुप्ता, क्लब डायरेक्टर्स नवीन शेखर, राज सैनी, प्रमोद गुप्ता, स्वाती राज, दिव्या पाल, प्रेम प्रकाश, माही भान, रत्नेश तिवारी, वैष्णवी, गरिमा समेत सैकड़ों क्लब के प्रतिनिधिमंडल उपस्थित रहे।